फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Scorching disease started in potato crop due to mercury fall

Kannauj News: पारा गिरने से आलू फसल में शुरू झुलसा रोग

Wed, 11 Jan 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Scorching disease started in potato crop due to mercury fall
कन्नौज। मौसम की मार से आलू किसानों की चिंताएं बढ़ गई। पारा गिरने से आलू की फसल में झुलसा रोग शुरू हो गया। फसल बचाने के लिए किसानों ने फसल में दवाओं का छिड़काव शुरू किया है।
विज्ञापन

जिले में 52 हजार हेक्टेयर में 14 लाख मीट्रिक टन आलू का उत्पादन होता है। जनवरी में पारा गिरने से आलू की फसल में झुलसा (परपरा) रोग शुरू हो गया। इससे उत्पादन प्रभावित होगा। पारा का सबसे ज्यादा असर बलुई मिट्टी वाले तराई इलाके के खेतों में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

ईशन नदी किनारे आलू की खेती करने वाले रतापुरवा निवासी किसान फूल सिंह के पांच बीघे खेत में झुलसा रोग फैल रहा है। गांव के किसान राजेश ने बताया कि दिन में कुछ समय के लिए धूप निकलती है। इसके बाद पारा गिरने लगता है। इससे फसल को नुकसान हो रहा है। कृषि वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि किसान दवाओं का अधिक छिड़काव न करें। इससे फसल में नुकसान हो सकता है। झुलसा रोग से फसल को बचाने के लिए सल्फर का प्रयोग करें। शाम को खेत पर हल्का धुआं करें। इससे झुलसा रोग फैलने की आशंका कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed