फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Scooty rider dies after being hit by a trailer, crowd blocks road

Kannauj News: ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, भीड़ ने लगाया जाम

Thu, 11 Dec 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after being hit by a trailer, crowd blocks road
शव उठाने पर दरोगा से हाथापाई, हादसे के बाद भाग रहे ट्रेलर चालक ने स्लीपर बस को रगड़ा, तीन ग्रामीणों को टक्कर मार किया घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंदरगढ़ (कन्नौज)। तिर्वा-सौरिख रोड पर ट्रैक्टर लाद कर जा रहे ट्रेलर चालक ने गुरुवार को स्कूटी सवार को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हड़बड़ी में भागे ट्रेलर चालक ने स्लीपर बस में रगड़ मार दी जिससे सवारियां बाल-बाल बच गईं। चालक ने रफ्तार कम नहीं की। तीन ग्रामीणों को और टक्कर मार कर घायल कर दिया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और शव उठाने गए दरोगा से हाथापाई कर दी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। एसपी ने मौके पर जाकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।
हादसा देर शाम को तिर्वा-सौरिख रोड पर हुआ। कलसान गांव के सामने ट्रेलर चालक ने बाजार से सब्जी लेने जा रहे स्कूटी सवार भानुप्रताप सिंह (65) को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उसने स्लीपर बस को रगड़ दिया और पेमपुर निवासी बाने सिंह, अनंतपुर के धर्मपाल व विसैनेपुरवा के रमेश राजपूत को टक्कर मार कर घायल कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों तरफ जाम लग गया। हादसे की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष नीलम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दरोगा शीलेश कुमार ने शव को रोड से हटाने का प्रयास किया तो परिजनों ने विरोध किया। दरोगा से बहस हुई तो ग्रामीणों ने उसके साथ हाथापाई कर दी, जिससे दरोगा को भी चोटें आईं। पुलिस मरहाला तिराहा पर घेराबंदी कर ट्रेलर चालक को पकड़ कर वाहन कब्जे में ले लिया। वहीं, जाम और हंगामे की जानकारी पाकर एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। इसके बाद शव व तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। एसपी ने बताया कि हादसे की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों को नहीं दी गई हादसे की जानकारी
हादसे में मृत भानुप्रताप सिंह के दोनों बेटे दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहां गांव में अपनी खेती कराते थे। पापा को बाजार जाने में दिक्कत न हो, इसलिए बेटों ने स्कूटी खरीदकर दे दी थी। उनकी मौत के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई। हादसे की जानकारी बेटों को नहीं दी गई, केवल इतना बताया गया कि पापा की तबीयत खराब है और मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि बेटों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed