{"_id":"6721298ac1ea8d1f770919ff","slug":"scholars-are-unanimous-diwali-is-tomorrow-kannauj-news-c-214-1-sknp1041-120512-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विद्वान एकमत, दीपावली कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विद्वान एकमत, दीपावली कल
विज्ञापन
कन्नौज। इस बार दीपावली को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है, पर अब विद्वानों के एकमत होने से भ्रम पर विराम लग चुका है। 29 अक्तूबर को धनतेरस मनाने के बाद 31 अक्तूबर को दीपावली मनाई जाएगी। इससे पहले धनतेरस मनाने की परंपरा है और यह पर्व विशेष रूप से मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि, और भगवान गणेश की पूजा के लिए जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसी कारण धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है, जो शुभ मानी जाती है।
शास्त्रों पर नजर रखने वाले विद्वानों ने इस तिथि को लेकर भ्रम से इन्कार किया है। 31 अक्तूबर की दोपहर 03:52 बजे से अमावस्या की शुरुआत होगी, जो अगले दिन एक नवंबर की शाम 05:13 बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रतिपदा का आगमन होगा। प्रतिपदा में दीपावली पूजन का विधान नहीं है। इसलिए 31 अक्तूबर की शाम को दीपावली पूजन के लिए उपयुक्त है।
आचार्य विवेक तिवारी के अनुसार पश्चिम के कुछ पंचांगों में तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी, जिसमें दीपावली एक नवंबर को बताई जा रही है। दीपावली की तिथि को लेकर सभी ने एकमत होकर यह घोषित किया है कि अब 31 अक्तूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी। विद्वानों का कहना है कि इस विषय पर किसी प्रकार का मतभेद नहीं है, और तिथि को लेकर भ्रम फैलाने वाली जानकारियों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
विद्वानों का मत
-- -- -- -- -- -- -- -
फोटो :02: कौशल महाराज। संवाद
भ्रम फैलाने वाली जानकारियों से बचना चाहिए
मानीमऊ आनंदेश्वधाम के पीठाधीश्वर कौशल महाराज बताते हैं कि दीपावली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या की रात को मनाया जाता है इस बार यह 31 अक्तूबर को अमावस्या मिल रही है, ऐसे में दीपावली मनाई जाएगी। लोगों को तिथि को लेकर भ्रम फैलाने वाली जानकारियों से बचना चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -
फोटो :03: पवन शुक्ला। संवाद
दो मुहूर्त में कर सकते लक्ष्मी-गणेश पूजन
आचार्य पवन शुक्ला बताते हैं कि 31 अक्तूबर को पहला शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में है। पहला मुहूर्त- शाम 05:36 से से रात 08:11 बजे तक है। दूसरा मुहूर्त- शाम 06:25 बजे से लेकर रात 08:15 बजे तक रहेगा और यह पूजन वृषभ लग्न में होगा। इन दोनों मुहूर्त में आप लक्ष्मी-गणेश जी का पूजन कर सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो :04: रामू पांडेय। संवाद
पूजन शुभ मुहूर्त में ही करें
शहर के आचार्य रामू पांडेय बताते हैं कि दिवाली पूजन शुभ मुहूर्त पर ही करना चाहिए। छोटी दीपावली चतुर्दशी तिथि में 30 अक्तूबर को मनाई जाएगी। पूजन मुहूर्त मेष लग्न में 30 अक्तूबर की शाम 04:36 से 06:15 बजे तक रहेगा। दीपोत्सव के साथ दीपावली 31 अक्तूबर को मनाई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
फोटो :05: आनंद तिवारी।संवाद
पांच दिवसीय पर्व की शुरूआत
आचार्य आनंद तिवारी बताते है कि पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया है। इसमें धनतेरस को प्रथम स्थान दिया गया है।धनतेरस के दिन आप लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीद देते हैं और दिवाली के दिन इनकी पूजा कर सकते हैं इस दिन सोना, चांदी और झाड़ू खरीदना बेहद ही शुभ माना गया है।
-- -- -- -- -- -- -