{"_id":"688e56b9d9f60cb0da0cac51","slug":"sawan-is-not-the-month-of-rain-it-is-the-month-of-beauty-of-nature-kannauj-news-c-214-1-knj1006-135206-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सावन बारिश का नहीं, प्रकृति के श्रृंगार का महीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सावन बारिश का नहीं, प्रकृति के श्रृंगार का महीना
विज्ञापन
विधायक अर्चना पांडेय के साथ महिलाएं।
- फोटो : विधायक अर्चना पांडेय के साथ महिलाएं।
छिबरामऊ। सावन सिर्फ बारिश का मौसम ही नहीं है, यह प्रकृति के श्रृंगार का महीना है। जैसे पेड़ पौधे हरियाली से सजते हैं, वैसे ही नारी समाज को अपनी कोमलता, शक्ति और संस्कार से सजाती हैं। उक्त विचार शनिवार को विधायक पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने व्यक्त किए।
गंगेश्वर वाटिका में देर शाम हरियाली तीज पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेनी वाली महिलाओं के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि हरियाली का यह महीना उमंग और उल्लास का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर हम महिलाओं के सम्मान के लिए एकत्रित होते हैं, तो यह पल और भी खास बन जाता है। हमारे समाज में नारी को देवी माना गया है। यह कार्यक्रम केवल एक सम्मान समारोह ही नहीं, बल्कि एक संदेश है कि हम महिलाओं की उपलब्धियों की मान्यता देते हैं और उनके सपनों में भागीदार बनना चाहता है।
हर एक नारी एक शक्ति, एक प्रेरणा है, बस जरूरत है उसे पहचानने की। संध्या त्रिपाठी, अर्चना गुप्ता, सीमा चतुर्वेदी ने विधायक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को विधायक ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान चेयरमैन मनोज दुबे, प्रदीप प्रधान, सावित्री पांडेय, पुष्पा अवस्थी, सर्वजीत कौर, मोहिनी, ऊषा, अनुराधा, ममता सक्सेना, लता, रेखा, श्वेता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।