फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saurikh se badaayoon tak ka saphar hoga suhaana

सौरिख से बदायूं तक का सफर होगा सुहाना

Sun, 09 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
saurikh se badaayoon tak ka saphar hoga suhaana
सौरिख से दौलताबाद मार्ग की वर्तमान स्थिति। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सौरिख से बदायूं तक का सफर जल्द सुहाना होने वाला है। सौरिख के परौर से दौलताबाद मार्ग को 3.75 मीटर से सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने 9.25 किमी लंबे मार्ग के लिए 18.12 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बजट स्वीकृत होते ही चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह मार्ग सौरिख, मैनपुरी होते हुए अलीगंज, पटियाली, कासगंज, बदायूं मार्ग को जोड़ेगा।
विज्ञापन

छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के सौरिख परौर से दौलताबाद मार्ग 9.25 किमी लंबा है। सौरिख से दौलताबाद तक मार्ग पर परौर, खानपुर, सहोरा, जसमेड़ी आदि ग्राम मुख्य रूप पड़ते हैं। यह मार्ग वर्तमान में 3.75 मीटर चौड़ा है। चौड़ाई कम होने से लोगों को आने-जाने में असुविधा होती है। बड़े वाहन निकलने पर जाम की समस्या बनी रहती है। जल्दबाजी के चक्कर में हादसे भी होते हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए अफसरों से गुहार लगाई थी। तहसील दिवस में जिलाधिकारी से मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को मार्ग के चौड़ीकरण का एस्टीमेट तैयार करने के आदेश दिए। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने सौरिख परौर-दौलताबाद के 9.25 किमी मार्ग के चौड़ीकरण का 18.12 करोड़ का प्रस्ताव बनाया है। चौड़ीकरण होने से क्षेत्रीय समेत आसपास जिलों से आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। यह मार्ग दौलताबाद से कुसमरा होते हुए मैनपुरी, पटियाली, कासगंज, अलीगंज से बदायूं को जोड़ेगा। मार्ग चौड़ा होने से लोगों का सफर सुहाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौड़ीकरण के साथ होगा दुरुस्तीकरण
सौरिख परौर से दौलताबाद के 9.25 किमी मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही दुरुस्तीकरण किया जाएगा। यह मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त है। इससे लोगों को असुविधा होती है। चौड़ीकरण के दौरान मार्ग को ठीक किया जाएगा। इससे लोग बिना किसी दिक्कत के दूरी तय कर सकेंगे।
पांच गांवों की दूर होगी दिक्कत
सौरिख से दौलताबाद तक प्रमुख रूप से पांच गांव पड़ते हैं। इनमें परौर, खानपुर, सहोरा, जसमेड़ी, दौलताबाद हैं। आजादी के बाद पहले चकरोड, खड़ंजा के बाद संकरी रोड का निर्माण करवाया गया था। इससे लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। मार्ग का चौड़ीकरण होने पर पांच गांवों के साथ ही आसपास के क्षेत्र व बाहर से आने वाले लोगों की सहूलियत बढ़ेगी।

सौरिख-परौर से दौलताबाद मार्ग का 18.12 करोड़ से चौड़ीकरण करवाया जाएगा। शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही युद्धस्तर पर काम शुरू करवाया जाएगा। मार्ग का चौड़ीकरण होने से बदायूं तक का सफर सुहाना होगा।
-सतीश कुमार रावत, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed