फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saurikh nagar panchaayat mein ek bhee din nahin hua teekaakaran, esadeeem ne eeo ke khilaaph jilaadhikaaree ko riport bhejee

सौरिख नगर पंचायत में एक भी दिन नहीं हुआ टीकाकरण, एसडीएम ने ईओ के खिलाफ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी

Sun, 06 Jun 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
saurikh nagar panchaayat mein ek bhee din nahin hua teekaakaran, esadeeem ne eeo ke khilaaph jilaadhikaaree ko riport bhejee
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के अंतिम दिन तक नगर पंचायत सौरिख में टीकाकरण नहीं किया गया। एसडीएम देवेश गुप्ता ने ईओ के खिलाफ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

शनिवार को टीकाकरण के विशेष अभियान के अंतिम दिन तालग्राम व सिकंदरपुर में एक भी टीका नहीं लगाया गया। समधन में चार, छिबरामऊ में 11, गुरसहायगंज 34 लोगों ने टीका लगवाया। एसडीएम देवेश गुप्ता ने बताया कि अभियान के पांचवें दिन सौरिख ब्लाक अव्वल रहा। सौरिख ब्लाक में 750, तालग्राम में 270, छिबरामऊ में 256 लोगों ने टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि सौरिख नगर पंचायत के ईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि 18 प्लस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 131 तथा सौ शय्या चिकित्सालय में 80 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

रौसेन गांव में 250 ग्रामीणों ने कराया टीकाकरण
सौरिख/हसेरन। विकासखंड की ग्राम पंचायत रौसेन के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को विशेष टीकाकरण अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से लंबी लाइनें देखने को मिलीं। इस बीच निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने गांव में टीकाकरण देखा। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी, सचिव विनोद गौतम, लेखपाल अजय यादव, प्रधान गोविंद सिंह, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी चौरसिया, सहायक अध्यापक विवाह यादव एवं खुशबू गुप्ता का सहयोग रहा। कैंप खत्म होने तक ढाई सौ लोगों ने टीकाकरण कराया। हसेरन प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत मिर्जापुर खिरिया में 40 लोगों ने टीकाकरण कराया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. जगदीश निर्मल ने बताया कि 18 प्लस से ऊपर में 70 लोगों ने टीकाकरण कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed