फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Saurich's daughter visits dowry in Mainpuri

मैनपुरी में दहेज की भेंट चढ़ी सौरिख की बेटी

Sun, 02 Aug 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Saurich's daughter visits dowry in Mainpuri
मृतका के शव पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सौरिख। पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर मैनपुरी में सौरिख की एक बेटी की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद ससुरालीजन मकान में ताला डालकर भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग शव को सौरिख के ग्राम भटपुरी ले आए।
ग्राम भटपुरी निवासी सौदान सिंह ने बताया कि पुत्री सोनाली की शादी साल 2015 में सुदेश उर्फ बॉबी निवासी मैनपुरी के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। कई बार समझाया लेकिन मांग बंद नहीं हुई। एक अगस्त की शाम साढ़े सात बजे उन्हें सोनाली की हत्या का पता चला। सूचना मिलते ही हम लोग मैनपुरी पहुंच गए। घर में ताला पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस के सहयोग से मकान का ताला तोड़कर शव को बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि पति सुदेश के अलावा सोनाली की सास सत्यवती, ननद अंकिता, बहनोई व चचिया ससुर पर दहेज हत्या के आरोप में मैनपुरी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed