{"_id":"6714153556c04b9d0507cbf7","slug":"satyajit-tops-in-general-knowledge-exam-competition-kannauj-news-c-214-1-knj1006-120057-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सामान्य ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता में सत्यजीत अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सामान्य ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता में सत्यजीत अव्वल
विज्ञापन
तालग्राम। महारानी लक्ष्मीबाई आदर्श विद्यालय बिरियाहार में 13 अक्तूबर को ब्लाॅक स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता हुई थी, जिसका परिणाम परिमाण घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र सत्यजीत ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतिभाग करने वाले 20 मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा परिणाम में सत्यजीत, नेहा, अनुज, सुहानी, रिचा, अनामिका, कोमल, अग्रिमा, सुश्रुती, नेहा पाल, संगम, सखी, तान्या, कृष्णा, रागिनी, सुमित, रितिक, युवराज समेत 20 मेधावी छात्र छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल किए। इन छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न दिए गए। प्रबंधक विश्वनाथ सिंह ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में सामान्य ज्ञान की वृद्धि होती है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में मदद मिलती है। उन्होंने सभी मेधावी छात्र का हौसला बढ़ाया और साथी बच्चों से उनसे नसीहत लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूरनलाल, शिक्षक मुकीम, राज, कुशल, अतुल, रजत, अभिनय आदि मौजूद रहे।