फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   satar ka tala tod ker lakho ki chori

शटर का ताला तोड़ चोरों ने पार किया लाखों का सामान

Sat, 19 Dec 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
satar ka tala tod ker lakho ki chori
छिबरामऊ। नौली रोड स्थित बीज, बारदाना व परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने मौके का निरीक्षण कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

नंदपुर निवासी सौदान सिंह पुत्र तेजराम यादव ने बताया कि उनकी दुकान नौली रोड पर नंदपुर गांव से लगभग दो सौ मीटर दूर है। दुकान में बीज, बारदाना व परचून का सामान भरा था। शुक्रवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा लगभग तीन लाख रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। सूचना पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रशासन के लचर रवैये से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इलाके में आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही हैं। पुलिस महकमा इन्हें रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन का रवैया न बदला तो सपाई सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed