फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sarathi software will increase capacity, now 150 licenses will be replaced instead of 50

सारथी साफ्टवेयर की बढ़ेगी क्षमता, 50 की जगह अब बनेंगे 150 लाइसेंस

Wed, 18 Sep 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sarathi software will increase capacity, now 150 licenses will be replaced instead of 50
कन्नौज। सारथी साफ्टवेयर पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के बढ़े लोड को कम करने के लिए जिले का कोटा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए शासन व साफ्टवेयर कंपनी से बात चल रही है। जिले के निर्धारित 50 लाइसेंस के स्थान पर अब रोजाना 150 लाइसेंस बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। इससे एक माह में स्थिति को सामान्य कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सारथी साफ्टवेयर पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के बढ़े लोड को कम करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। दो दिन के अंदर जिले के निर्धारित 50 लाइसेंस के कोटे को बढ़ा कर 150 कर दिया जाएगा। जिले में रोजाना लाइसेंस के लिए 75 से 100 आवेदन हो रहे हैं। 50 लाइसेंस प्रतिदिन बचत में होने से लक्ष्य को पा लिया जाएगा। एआरटीओ संजय कुमार झा ने बताया कि समस्या का निदान जल्द निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 4000 ड्राइविंग लाइसेंस लंबित हैं। कई लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस लखनऊ से बन कर नहीं आ पा रहे हैं। 20 से 30 लोग नियमित विभागीय कार्यालय में जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। लाइसेंस बनाने वाली लखनऊ की कंपनी से जानकारी लेने पर कहा जाता है कि जिले का कोटा 50 लाइसेंस का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग से बढ़े लर्निंग लाइसेंस के आवेदक
दो माह से वाहनों की हो रही चेकिंग से लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उमड़ रहे हैं। चेकिंग से पहले प्रतिदिन 50 लर्निंग लाइसेंस के आवेदन आने में ही दिक्कत हो रही थी। अब आंकड़ा एक सैकड़ा के पार होने लगा है। दो माह में चार हजार आवेदन लंबित हो गए हैं।
...तो कई को अगले वर्ष मिलेगा डीएल
सारथी साफ्टवेयर पर लर्निंग लाइसेंस की क्षमता नहीं बढ़ाई गई तो कई आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस अगले वर्ष जनवरी माह में मिले सकेंगे। इससे पुलिस व एआरटीओ की चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर इन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा। विभाग की मानें तो लखनऊ की कंपनी को लाइसेंस बनाने का ठेका दिया गया है। पहले यह लाइसेंस 15 दिन में आवेदक तक पहुंच जाते थे। अब महीनों बाद भी नहीं मिल रहे हैं।

जिले में ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या का समाधान निकाला जा रहा है। क्षमता बढ़ाने की बात हो रही है। आवेदकों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। एक माह में समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
- संजय कुमार झा, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed