फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sapaiyon ne becha pyaaj, khareedaaron mein huee dhakka-mukkee

सपाइयों ने बेचा प्याज, खरीदारों में हुई धक्का-मुक्की

Tue, 08 Oct 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
sapaiyon ne becha pyaaj, khareedaaron mein huee dhakka-mukkee
मुख्य चौराहे के निकट प्याज बेचते सपाई। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। प्याज के दामों में बढ़ोतरी को लेकर सपा नेताओं ने सोमवार को मुख्य चौराहे के निकट 20 किलो के हिसाब से प्याज बेचा। सस्ता प्याज लेने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की मच गई। कुछ ही देर में प्याज खत्म हो गया। जिन्हें प्याज मिल गया, वह खुश थे। बाकी प्याज आने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

प्याज के दामों में वृद्धि को लेकर समाजवादी पार्टी 20 रुपये किलो प्याज बेचकर विरोध दर्ज करा रही है। सोमवार को कस्बे के मुख्य चौराहे के निकट सपा नेता हसीब हसन, शोभित प्रताप सिंह, मुकीम खां, तालिब, अब्दुल सत्तार कुरैशी, मजहर अली अजीत यादव, अमन खां ने ठेली पर प्याज रखकर बेचने के लिए आवाज लगाई। तमाम लोग सस्ते में बिक रहे प्याज को लेने के लिए टूट पड़े। लोगों में धक्का-मुक्की होने लगी। कुछ ही देर में प्याज खत्म हो गया।
विज्ञापन

हसीब हसन ने कहा कि महंगाई के चलते आम आदमी परेशान है। भाजपा सरकार में व्यापारिक गतिविधियां शून्य पड़ी हैं। प्रदेश और देश विकास की राह में पिछड़ता जा रहा है। इस मौके पर शिव शंकर यादव, मनीष चौहान, असलम अंसारी, साजिद खां, दिलशाद खां, नासिर सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed