फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sanyogita Marg will be transformed with an investment of Rs 44.5 crore.

Kannauj News: संयोगिता मार्ग की सूरत 44.5 करोड़ रुपये से बदलेगी

Sat, 22 Nov 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sanyogita Marg will be transformed with an investment of Rs 44.5 crore.
गुगरापुर (कन्नौज)। दिल्ली के सम्राट पृथ्वीराज चौहान व कन्नौज की राजकुमारी संयोगिता के अमर प्रेम की गाथा के प्रतीक ऐतिहासिक संयोगिता मार्ग की सांस्कृतिक विरासत को अब नई पहचान मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने इसे मुख्य जिला मार्ग (एमडीआर) में शामिल किया है। साथ ही इसके चौड़ीकरण को शासन ने भी हरी झंडी दे दी है। संयोगिता मार्ग के लिए 44.5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस माह के अंत तक काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

संयोगिता मार्ग कन्नौज के राजा जयचंद के किले से शुरू होकर फर्रुखाबाद जिले के सिंघीरामपुर तक गंगा के किनारे जाता है। बताया जाता था कि इसी मार्ग से दिल्ली के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकुमारी संयोगिता को लेकर गए थे। पहले यह कच्चा मार्ग था जिसे बाद में सड़क रूप में परिवर्तित कर दिया गया। अभी इसकी चौड़ाई कम है। 3.70 तो कहीं पर 3.73 मीटर चौड़ा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने पिछले माह इसकी कार्ययोजना तैयार कर इस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया था। अब इसको मंजूरी दे दी गई है। फर्रुखाबाद के शेरपुर सराय से कुसुमखोर तक 15 किलोमीटर लंबे इस ऐतिहासिक मार्ग को सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के लिए होगा वैकल्पिक मार्ग
कन्नौज जिला मुख्यालय से फर्रुखाबाद तक वैसे तो हाईवे बना है, जिसमें गुरसहायगंज तक अलीगढ़-कानपुर हाईवे तो गुरसहायगंज से फतेहगढ़ तक स्टेट हाइवे है। संयोगिता मार्ग के चौड़ीकरण होने से यदि हाईवे पर कोई रुकावट हुई तो संयोगिता मार्ग से रजीपुर तक वाहन से जा सकते हैं। इस तरह यह फर्रुखाबाद तक एक वैकल्पिक मार्ग जाएगा। खास बात यह है कि इस रोड के किनारे फूलों की खेती अधिक होती है, जो पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगी।

22 गांवों के 28 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
ऐतिहासिक संयोगिता मार्ग के चौड़ीकरण से कन्नौज जिले के 22 गांवों के 28 हजार ग्रामीणों को लाभ मिलेगा तो सिंघीरामपुर के रास्ते कन्नौज आने वाले फर्रुखाबाद के लोगों को भी आसानी होगी। इसके अलावा हरदोई जिले से गुरसहायगंज, छिबरामऊ, तालग्राम या सौरिख आने वाले लोगों के लिए भी राह आसान हो जाएगी। चियासर घाट पर गंगा के ऊपर बनने वाला पुल भी इसी मार्ग को जोड़ेगा, जिससे हरदोई की दूरी घट जाएगी।


वर्जन
ऐतिहासिक संयोगिता मार्ग हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। इसको मुख्य जिला मार्ग (एमडीआर) में शामिल कर सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसके लिए 44.5 करोड़ का बजट स्वीकृत किया जाएगा। इस माह के अंत तक काम शुरू हो जाएगा।
-दीपेश अस्थाना, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed