{"_id":"68f29e82f3386fac0a056862","slug":"samples-of-five-food-items-including-imarti-and-namkeen-were-filled-kannauj-news-c-214-1-knj1005-138896-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इमरती, नमकीन समेत पांच खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इमरती, नमकीन समेत पांच खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे
विज्ञापन
कन्नौज। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से टीम ने शुक्रवार को भी खाद्य दुकानों में छापा मारा। टीम ने इमरती, नमकीन, मिर्च पाउडर समेत पांच खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। जांच रिपोर्ट फेल होने पर कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राठौर, सर्वेश कुमार, मंजरी मिश्रा एवं अरविंद कुमार साहू की टीम ने सदर क्षेत्र की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने चीनी के खिलौने की मिठाई, नमकीन, सूखी रंगीन इमरती, बूंदी के लड्डू और लाल मिर्च पाउडर के सैंपल लिए। टीम ने 20 खाद्य पदार्थों की जांच करते हुए खाद्य कारोबारियों और जनता को जागरूक किया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इस अभियान के दौरान खाद्य कारोबारी सहित आम जन को रंगीन, मिलावटी तथा दूषित खाद्य पदार्थ एवं मिलावट के हानिकारक प्रभाव तथा उनके स्थानीय परीक्षण की विधियों की जानकारी देते हुए खाद्य पदार्थों के उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।