फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   samaajavaadiyon ne 20 rupaye kilo becha pyaaj

समाजवादियों ने 20 रुपये किलो बेचा प्याज

Sun, 06 Oct 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
samaajavaadiyon ne 20 rupaye kilo becha pyaaj
शहर के हरदेवगंज में समाजवादी प्याज काउंटर पर लगी भीड़। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्याज की आसमान छूती कीमतों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 20 रुपये प्रति किलो प्याज बेचकर विरोध जताया। इस दौरान नेताओं ने प्याज की सस्ती दरों पर बिक्री के लिए स्टाल लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

सयुस के पूर्व प्रदेश सचिव व मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष शोभित प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर के हरदेवगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने स्टाल लगाकर एक क्विंटल से अधिक प्याज की बिक्री की। लोगों को 20 रुपये किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराया गया। स्टाल पर पहुंचने वाले लोगों को एक किलो प्याज ही बेचा गया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार में सभी तबके के लोग परेशान हैं। प्याज की बढ़ी दरों का लाभ केवल बड़े व्यापारियों को मिल रहा है।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश सचिव ने कहा कि आम लोगों की सरकार अनदेखी कर रही है। सरकार को जगाने के लिए यह काउंटर लगाया गया है। छह अक्तूबर को तिर्वा व सात को गुरसहायगंज व छिबरामऊ में स्टाल लगाया जाएगा। इस मौके पर कौसर खां, मुकीम खां, ताबिल आजमी, गौरव वर्मा, अतुल सक्सेना, आसिफ हुसैन, मो.दानिश, मजहर अली, शिवम जाटव, नितिन यादव, अमन सिद्दीकी, शालू सिंघानिया, पंकज कटियार, दीपक बघेल, गौरव कटियार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed