फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sale ne di dhamki

रंजिश में साले ने जीजा से रंगदारी मांग पुत्र को मारने की दी धमकी

Sun, 16 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
sale ne di dhamki
कन्नौज। शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी करने पर जीजा ने साले की पहली पत्नी की मदद की मदद कर दी। इससे रंजिश मान साले ने जीजा से एक लाख लाख की रंगदारी मांग पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। बार-बार धमकी से परेशान करने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के उदैतापुर-मियांगंज निवासी महेंद्र कुमार दुबे उर्फ गुड्डू ने बताया कि उसकी पत्नी का भाई अमित तिवारी छिबरामऊ के तिवारियन मोहल्ले का रहने वाला है। वर्तमान में वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहता है। बताया कि उसके साले अमित ने पहले परिवार की रजामंदी से शादी की। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर भाग कर ली। इसका अन्य परिजनों ने विरोध किया। पहली पत्नी ने साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। आरोप है कि इससे अमित उससे रंजिश मानने लगा। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने लगा। इसको वह नरअंदाज करते रहे। इससे उसका हौसला बढ़ गया। इसके बाद झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed