{"_id":"656e1d20febe90c84d0412e4","slug":"saifai-family-has-properties-of-pda-shiv-prasad-yadav-kannauj-news-c-214-1-knj1005-6281-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए के गुण सैफई परिवार के पास : शिव प्रसाद यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए के गुण सैफई परिवार के पास : शिव प्रसाद यादव
Tue, 05 Dec 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
सौरिख। इटावा में सर्वजन सुखाय पार्टी की ओर से होने वाले सामाजिक न्याय रैली की तैयारी के लिए कस्बा पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीडीए के सभी गुण सैफई परिवार के पास होना बताया। साथ ही कार्यकर्ताओं को सम्मेलन को लेकर दिशा निर्देश देते हुए जिम्मेदारियां भी सौंपी।
सर्वजन सुखाय पार्टी की ओर से 24 दिसंबर को इटावा के रामलीला ग्राउंड में सामाजिक न्याय रैली का आयोजन होना है। जिसकी तैयारी को लेकर कस्बा निवासी डॉ. जेबी सिंह यादव के आवास पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सिंह यादव ने पीडीए पर चर्चा करते हुए बताया कि पी का मतलब घमंडी, डी का मतलब विनाशकारी स्वभाव व ए का मतलब हमला करने वाला, यह तीनों गुण सैफई परिवार के पास हैं। उन्होंने बताया पीडीए गठबंधन का मतलब पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक का एक साथ होना है। जिसमें एक भी वर्ग के लोग समाजवादी पार्टी के पास नहीं है। रैली को लेकर डॉ. जेबी सिंह यादव से सहयोग मांगते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष प्रिंस यादव समेत मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्मेलन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपते हुए दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अनूप सिंह यादव, सत्यभान सिंह यादव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।