फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sai Baba's visit drew crowds sedan

सांई बाबा की पालकी यात्रा में उमड़ी भीड़

Thu, 11 Feb 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नाौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नाौज Updated Thu, 11 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sai Baba's visit drew crowds sedan
बुधवार को पूरा नगर सांई मय हो गया। बैंड बाजों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जहां एक ओर पूरे रास्ते फूलों की वर्षा हुई वहीं दूसरी ओर शोभायात्रा में महिलाएं व युवा सिर पर पीली पट्टी बांध कर झूमते नाचते चल रहे थे। नगर के मुख्य मार्ग पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सांईबाबा की शोभायात्रा में शामिल भक्तों की भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पश्चिमी बाईपास से सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ कालिका देवी मंदिर तक करीब 3 किमी की दूरी लगभग 6 घंटे में पूरी हो पाई।
विज्ञापन

 पश्चिमी बाईपास से सांई बाबा की पालकी यात्रा की विधि विधान से पूजा अर्चना और आरती हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे पीले ध्वज लिए करीब आधा दर्जन घुड़सवार चल रहे थे। उनके पीछे बैंडबाजों पर बज रहे मधुर भजनों की धुनों पर युवा नाचते कूदते चल रहे थे। सिर पर पीली पट्टी बांधे चल रही महिलाएं व युवतियां साईबाबा के जयकारे लगा रही थी जबकि कुछ महिलाएं सांईबाबा में ध्यानमग्न होकर नृत्य कर रही थीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे आगे सिद्ध विनायक प्रथम पूज्य भगवान गणेश की झांकी चल रही थी वहीं साईबाबा के किरदार में शिव शंकरलाल के साथ उनके भक्तों की टोली की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। राधाकृष्ण द्वारा मयूर नृत्य और पिचकारी से होली खेल रहे गोपिकाओं के साथ रासलीला का मधुरिम दृश्य भी देखते ही बन रहा था। बुधवार की सुबह 10 बजे पश्चिमी बाईपास से शुरू हुई यह यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ कालिका देवी मंदिर तक करीब तीन किलोमीटर का सफर 6 घंटे में पूरा कर पहुंची। वहां पूजा अर्चना के बाद वापस पीपल चौराहे पर विजयनाथ मंदिर पहुंची जहां पूरे विधि विधान से श्रद्धालुओं के दर्शन व पूजा के लिए सांई पालकी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह जगह हुई पुष्प वर्षा
छिबरामऊ। सांईबाबा की शोभायात्रा का नगर के मुख्य मार्ग पर जगह जगह स्वागत किया गया। लोगों ने घरों तथा दुकानों की छतों से सांईबाबा की पालकी पर फूल बरसाए। यात्रा के दौरान सांई पालकी के आगे आगे पूरे रास्ते भर गुलाब के फूल बरसते रहे।
कई स्थानों पर प्रसाद वितरण
छिबरामऊ। शोभायात्रा के दौरान कई स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। सब्जी मंडी में स्टाल लगाकर फल और प्रसाद बांटा गया। मंडी गेट के पास स्टाल लगाकर खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। शोभायात्रा में शामिल सभी झांकियों पर भी प्रसाद वितरण हो रहा था। पीपल चौराहे पर विजयनाथ मंदिर के पास, नगरपालिका तिराहा के पास, प्रभात मार्केट के पास साईं भक्त ने बूंदी का प्रसाद वितरण किया।
भक्ति गीतों पर महिलाएं थिरकी
छिबराजमऊ। शोभायात्रा में शामिल बैंडबाजों की मधुर धुन पर सांईबाबा की भक्त महिलाओं ने पूरी यात्रा के दौरान भक्ति भावना में लीन होकर जमकर नृत्य किया। यह सिलसिला पूरी यात्रा के दौरान बना रहा। महिलाएं सिर पर पीली पट्टी बांधकर जयकारे लगा रही थी।

आज होगा भंडारा
छिबरामऊ। साईं महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को दोपहर बाद नगर के पीपल चौराहे पर स्थित श्रीविजयनाथ मंदिर के पास विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed