फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sadakon par sannaata, baajaar band, ghar jaane ke lie tarase

सड़कों पर सन्नाटा, बाजार बंद, घर जाने के लिए तरसे

Sun, 25 Apr 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
sadakon par sannaata, baajaar band, ghar jaane ke lie tarase
कर्फ्यू के दौरान जीटी रोड पर बाइक से जाता परिवार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना संक्रमण ने सितम मचा रखा है। रोज बड़ी तादाद में संक्रमित मिल रहे हैं। लोगों की जान जा रही है। संक्रमण के साथ ही बुखार और अन्य रोगों से मौतों के आंकड़ों से लोग दहशत में हैं। तभी 58 घंटे के कोरोना कर्फ्यू से शहरियों, कस्बे, गांवों के लोगों ने घर से निकलने में खुद परहेज किया। पुलिस के न दिखने के बाद भी गलियों, सड़कों, बाजारों में सन्नाटा रहा। वहीं दूसरे जिलों और प्रांतों से आने वालों को घर जाने वाहन के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात से बंद हुआ बाजार शनिवार को नहीं खुला। जरूरी सामानों की दुकानें ही खुलीं। शहर के सरायमीरा, मकरंदनगर, कन्नौज शहर के व्यस्त बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा रहा। पुलिस सड़क ों पर नहीं दिखी। लोगों ने खुद ही कोरोना गाइडलाइन का पालन किया। घर में समय बिताया। बाहर से आने वालों को जरूर दिक्कत हुई। यह रोडवेज बस स्टैंड तक पहुंच गए। यहां से घर जाने के लिए वाहन नहीं मिला। मदद की चाहत में घंटों धूप में खड़े रहे।
विज्ञापन

मास्क लगाकर खेतों में कर रहे काम
जलालपुर पनवारा। कोरोना का डर किसानों को भी सता रहा है। यह खेत में अकेले काम करने के दौरान भी मास्क लगाए रहते हैं। फरिकापुर के किसान रवि कुमार ने बताया कि अभी दो दिन पहले गांव के आईटीआई छात्र की कानपुर में मौत से पूरे गांव में खौफ है। ज्यादातर लोग डरे हुए हैं। पुआल का चारा ढो रहे रवि ने बताया कि पता नहीं रास्ते में कौन, कब मिल जाए। इससे मास्क लगाकर काम कर रहे हैं। वहीं जगतपुर में निजी नलकूप चला रहे किसान राकेश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले गांव के युवक उमेश की असमय मौत से सारे गांव में दहशत है। कोरोना के डर से बच्चों को भी बिना मास्क के घर से नहीं निकलने देते हैं। सावधानी बहुत जरूरी है। किसान राजेश कुमार ने बताया कि वह खतरे से बचने के लिए खेत में अकेले काम करने के दौरान मास्क लगाए रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed