फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saavadhaan kovid teekaakaran panjeekaran ke lie nahin kee ja rahee kol : seeemo

सावधान ! कोविड टीकाकरण पंजीकरण के लिए नहीं की जा रही कॉल : सीएमओ

Sat, 02 Jan 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
saavadhaan  kovid teekaakaran panjeekaran ke lie nahin kee ja rahee kol : seeemo
कन्नौज। कोरोना संक्रमण को लगभग एक साल होने को है। ऐसे में सभी को बेसब्री से वैक्सीन का इंतजार है। इस मौके को भुनाने के लिए साइबर ठगों ने भी जाल बिछा रखा है। कोविड टीकाकरण के नाम पर ठगी का खेल शुरू हो गया है। वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर लोग आसानी से झांसे में आ सकते हैं। इससे विशेष सावधान रहने की जरूरत है। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर किसी को पैसे न दें। न ही इनके खाते में डालें। स्वास्थ्य विभाग से रजिस्ट्रेशन के लिए कॉल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कॉल नहीं की जा रही है। न ही आम आदमी का पंजीकरण किया जा रहा है। अभी सिर्फ सरकारी और निजी क्षेत्र में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण किया गया है। जिन्हें वैक्सीन दी जानी है, उनकी सूची विभाग के पास है। ऐेसे में वैक्सीन वाली कॉल से सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं ।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि हालांकि जिले में अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। सावधानी बरतने की जरूरत है। जालसाज आधार कार्ड का विवरण लेने के बाद उसकी पुष्टि के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की मांग करते हैं। ओटीपी बताने पर आधार नंबर से जुड़े बैंक खाते से रकम उड़ा दी जाती है। इससे पंजीकरण के लिए फोन आने पर कोई जानकारी न दें। किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगों से बचने के लिए इन पर दें ध्यान
- कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए फोन पर रजिस्ट्रेशन करवाने की कोई योजना नहीं हैं। न ही किसी भी प्रकार का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
- किसी भी अनजान व्यक्ति से निजी और गोपनीय जानकारी जैसे बैंक अकाउंट, एटीएम कार्ड (गोपनीय नंबर), आधार कार्ड और पैन कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें।
- मोबाइल पर आए किसी भी तरह के ओटीपी को किसी से शेयर न करें।
- कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने का वादा करने वाले किसी भी अनजान एप, लिंक या ऐसा दावा करने वाले किसी भी डिजिटल प्लेटफार्म के झांसे में न आएं। कोई भी अनजान एप डाउनलोड न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed