फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saansad ne korona yoddhaon ko sammaanit kar badhaaya hausala

सांसद ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

Wed, 22 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
saansad ne korona yoddhaon ko sammaanit kar badhaaya hausala
सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक को मास्क और सैनिटाइजर देते सांसद सुब्रत पाठक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कोरोना योद्धाओं को सांसद सुब्रत पाठक ने मास्क और सैनिटाइजर बांटकर सम्मानित किया। उन्होंने इनका हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन

बुधवार को सांसद कार्यकर्ताओं के साथ सदर कोतवाली पहुंचे। यहां सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक और अन्य पुलिसकर्मियों को एफएफडीसी से बनाया गया सैनिटाइजर और मास्क बांटे। इसके बाद बैंकों और अन्य जगह तैनात पुलिसकर्मियों को भी सैनिटाइजर और मास्क बांटकर सम्मानित किया। तिर्वा और छिबरामऊ कोतवाली में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर बांटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

छिबरामऊ में सांसद सुब्रत पाठक ने नगर पालिका चेयरमैन राजीव दुबे व ईओ सुरेंद्र केसरवानी के साथ सफाईकर्मियों पर पुष्प वर्षा की। सैनिटाइजर और मास्क बांटे। सांसद का काफिला कोतवाली पहुंचा। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भाजयुमो नगर अध्यक्ष विकास त्रिवेदी के ग्रेसीगंज स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। सांसद ने तालग्राम, गुरसहायगंज में भी मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। शहर की एसबीआई ब्रांच के कर्मियों और मीडिया कर्मियों को भी सैनिटाइजर और मास्क बांटे। इनका माला पहनाकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस महामारी में यह सभी अपनी जान की परवाह किए बगैर जनता की सेवा में तत्पर हैं। ऐसे समय में हम सभी को इनका सम्मान करना चाहिए। लॉकडाउन में नियमों का पालन करने पर जनता को धन्यवाद दिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रभात वर्मा, पवन पांडेय, शिवकुमार, मिथलेश बाथम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed