फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saamoohik namaaj se rokane par pulis teem par hamala, chhaton se barasaeen eent-patthar

सामूहिक नमाज से रोकने पर पुलिस टीम पर हमला, छतों से बरसाईं ईंट-पत्थर

Fri, 03 Apr 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
saamoohik namaaj se rokane par pulis teem par hamala, chhaton se barasaeen eent-patthar
कन्नौज के कागजियाना मोहल्ले में बवाल के बाद आरोपी को घर से पकड़कर लाती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के कागजियाना मोहल्ले में लॉकडाउन के बाद भी एक घर में सामूहिक रूप से नमाज अदा कर रहे लोगों को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। 200-250 लोगों की भीड़ ने ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। कई लोगों ने लाठी-डंडे, फावड़ा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दरोगा की बाइक को ईंट-पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घरों की छतों से पत्थर बरसाए गए। घटना में चौकी इंचार्ज, एक सिपाही और एलआईयू दरोगा घायल हो गए। घटना की जानकारी पर कई थानों की फोर्स को बुला लिया गया। डीएम और एसपी ने खुद मोर्चा संभाला। इसके बाद उपद्रवियों को घरों से खींचकर बाहर निकाला गया। इन्हें कोतवाली ले जाया गया। सदर कोतवाली पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में लिया है। बाकी की तलाश में दबिशें जारी हैं। डीएम ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। शासन ने पूरी घटना की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के कागजियाना मोहल्ले में रहने वाले साबिर के मकान में करीब 25 लोग सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने के लिए जुटे। इसकी जानकारी खुफिया विभाग को हुई तो पुलिस सक्रिय हो गई। हाजी शरीफ चौकी प्रभारी आनंद पांडेय और एलआईयू दरोगा राजवीर सिंह फोर्स के साथ साबिर के मकान पर पहुंच गए। लॉकडाउन का हवाला देते हुए नमाज पढ़ने से मना किया। इस पर नमाजी भड़क गए। यह गाली गलौज के साथ पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने लगे। हंगामा होते ही मोहल्ले के करीब 200-250 लोग जुट गए। इन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। कई लोग लाठी-डंडे, फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर आ गए। पुलिसकर्मी जब तक भागते लोगों ने छतों से पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। गली संकरी होने से पुलिस टीम फंस गई। सिपाही सौदान सिंह का सिर फट गया। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। पुलिसकर्मी सिपाही को उठाकर किसी तरह बाहर लाए। पत्थर लगने से एलआईयू दरोगा राजवीर सिंह और चौकी इंचार्ज आनंद पांडेय भी घायल हो गए। सिपाही सौदान सिंह और दरोगा राजवीर सिंह को विनोद दीक्षित चिकित्सालय ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। ठठिया, तिर्वा, गुरसहायगंज, तालग्राम, छिबरामऊ, सौरिख आदि जगहों से फोर्स को बुला लिया गया। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम सदर शैलेश कुमार, सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति कागजियाना मोहल्ले पहुंच गए। सभी ने मोर्चा संभाल लिया। अधिकारियों ने गलियों में घुसने से पहले ड्रोन से छतों की निगरानी कराई। देखा की छतों पर कोई है या नहीं। साथ ही ईंट, पत्थरों की क्या स्थिति है। छत पर कोई नहीं मिला तब अधिकारी गली में दाखिल हुए। इसके बाद फोर्स ने आरोपियों को घरों से खींचकर बाहर निकाला। एक महिला समेत 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई: डीएम
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना गंभीर है। लोगों को लगातार लॉकडाउन का हवाला देकर समझाया जा रहा था। इसके बाद भी सामूहिक रूप से एक मकान में नमाज अदा की जा रही थी। घटना में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एनएसए की कार्रवाई भी संभव है।

चौकी इंचार्ज की तहरीर पर दर्ज होगा मुकदमा: सीओ सिटी
सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि घटना की रिपोर्ट चौकी इंचार्ज की तहरीर पर दर्ज कराई जाएगी। 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed