{"_id":"5e18d2e38ebc3e87b96e3191","slug":"saadhe-chaar-laakh-rupaye-ke-alaava-jevar-le-gae-chor-kannauj-news-knp537633043","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार लाख रुपये के अलावा जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार लाख रुपये के अलावा जेवर ले गए चोर
विज्ञापन
वारदात की जानकारी लेते सीओ शिव कुमार थापा।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सराय गोपाल में चोरों ने मकान से लाखों की नगदी व जेवर पार कर दिए। सुबह जागने पर परिजनों ने बिखरा हुआ सामान देखा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर सीओ व चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम सराय गोपाल निवासी आशीष पांडेय पुत्र सुरेश चंद्र पांडेय सुबह जागे तो मकान का मुख्य गेट खुला हुआ था। अंदर कमरे में जाकर देखा तो सेफ खुली थी। लॉकर टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था। मामले की जानकारी पर सीओ शिव कुमार थापा व चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए।
आशीष पांडेय ने बताया कि चोरों ने घर से साढ़े चार लाख रुपये के अलावा जेवर पार कर दिए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।