फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rush Medical College in patients

मेडिकल कालेज में मरीजों की भीड़

Wed, 19 Oct 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 19 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Rush Medical College in patients
इलाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

राजकीय मेडिकल कालेज में बुधवार को त्योहार होने के बावजूद मरीजों की भीड़ रही। दोपहर दो बजे तक ओपीडी में 854 मरीजों ने पंजीकरण कराकर इलाज कराया। ओपीडी में डाक्टरों के केबिन के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। यही हाल पैथालॉजी, एक्सरे रूम व अल्ट्रासांउड कक्ष का रहा।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह नौ बजे से मेडिकल कालेज के ओपीडी भवन में मरीजों का आना शुरू हो गया। सबसे अधिक मरीज मेडिसन विभाग के थे। इसके बाद सर्जरी, आर्थों, गायनी, ईएनटी, दंत रोग, बाल रोग विभाग से संबंधित मरीजों की संख्या रही। फीवर क्लीनिक में भी बुखार से संबंधित 70 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें कई मरीजों के ब्लड की जांच-पड़ताल कराई गई। दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्राचार्य  डा. डीएस मारतोलिया ने बताया ओपीडी में 854 मरीजों का उपचार किया गया। इसके लिए बुधवार को 69 डाक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा जनरल वार्ड व इमरजेंसी वार्ड में अलग-अलग डाक्टरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कर्मचारी समेत दो में डेंगू की पुष्टि
राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती दो मरीजों में एलाइजा परीक्षण के बाद डेंगू की पुष्टि चिकित्सकों ने की है। इनमें एक मेडिकल कालेज का कर्मचारी है। माइक्रो बायॅलाजी विभाग के एचओडी डा. संजीव त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल कालेज के फार्मा कोलाजी विभाग में एलटी पद पर तैनात प्रेमप्रकाश (42) को मंगलवार को तेज बुखार आया था। जिसे मेडिसन वार्ड में भर्ती किया गया। उसके ब्लड की एलाइजा जांच कराई गई। इसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी तरह इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मुन्नी देवी (55) पत्नी जयकरन निवासी तिर्वा की जांच में भी डेंगू की पुष्टि की गई है।


मेडिकल कालेज में अब छह दिन होगा अल्ट्रासाउंड
राजकीय मेडिकल कालेज में दीपावली के बाद मरीजों को प्रतिदिन अल्ट्रासांउड की सुविधा उपलब्ध होगी। अभी यह सुविधा सप्ताह में चार दिन ही मिल रही है। एक पखवारे के भीतर ही सीटी स्कैन की सुविधा भी मरीजों को मिलने लगेगी। प्राचार्य डा. मारतोलिया ने बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में एक अन्य चिकित्सक की तैनाती मंगलवार को कर दी गई है। इस तरह अब तीन रेडियोलॉजी चिकित्सक तैनात हो गए हैं। दीपावली के बाद सोमवार से शनिवार तक मरीजों का अल्ट्रासांउड किया जाएगा। सीटी स्कैन मशीन विदेश से आ चुकी है। इसे रेडियोलॉजी सेक्शन में स्थापित किया जा रहा है। 15 दिन के भीतर इसकी सुविधाएं मरीजों को मिलने लगेंगी। इसके अलावा नवंबर के अंत तक एमआरआई मशीन भी मेडिकल कालेज को मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed