{"_id":"5fdf8ac68ebc3e3c8f32f27f","slug":"ruckus-by-placing-a-corpse-on-the-sub-center-after-the-death-of-current-kannauj-news-knp6011111159","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मौत के बाद उपकेंद्र पर शव रखकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मौत के बाद उपकेंद्र पर शव रखकर हंगामा
विज्ञापन
जबर सिंह का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
मलिकपुर (कन्नौज)। करंट की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। शनिवार शाम को हुए हादसे के बाद रविवार सुबह शव लेकर परिजन विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे हंगामे के बाद सहायता मिलने के बाद परिजनों का आक्रोश शांत हुआ।
क्षेत्र के रामाश्रम स्थित विद्युत उपकेंद्र पर परिक्षितपुर निवासी जबर सिंह (38) पुत्र बालक राम संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। शनिवार शाम करीब सात बजे अपने गांव मे हाईटेंशन लाइन का तार ठीक करते समय अचानक आपूर्ति शुरू हो गई थी। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। रविवार सुबह होते ही परिजन शव लेकर विद्युत उपकेंद्र रामाश्रम परिसर में रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों ने बताया कि कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति शुरू कर दी थी। इससे हादसा हो गया। मांग की कि लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और परिवार के पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। जानकारी मिलते ही छिबरामऊ पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव कई समर्थकों के साथ पहुंच गए। छिबरामऊ तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र को फोन कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित परिवार को दो लाख की चेक तत्काल दी गई। साथ ही बाद में तीन लाख रुपये और एक आवास देने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों का आक्रोश शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मौके पर सपा छात्रसभा नेता कोची यादव, राजन सिंह, दिनेश यादव, भोला, राहुल यादव, पिंटू यादव, रामवीर कठेरिया और पंकज कुमार मौजूद रहे।