{"_id":"6abd4ecb96e4ff72a8069104","slug":"rowdy-behavior-during-festivals-will-not-be-tolerated-at-all-kannauj-news-c-214-1-knj1006-156975-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: त्योहारों में हुड़दंग कतई बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: त्योहारों में हुड़दंग कतई बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
सौरिख। नवरात्रि, दुर्गा पूजा, रामलीला मंचन और रावण दहन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारि शुरू कर दी हैं। बुधवार को सकरावा थाना परिसर में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजा और रामलीला समितियों के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के कई लोग शामिल हुए।
थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने आयोजकों को शासन के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान अराजकता फैलाने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंडाल और रामलीला स्थल पर भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने को कहा गया। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
रावण दहन स्थल पर पर्याप्त स्वयंसेवकों की तैनाती और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त करेगी। इस दौरान व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष बीनू गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहित गुप्ता, अंकित मिश्रा, सतीश गुप्ता, कुलदीप शाक्य आदि मौजूद रहे।