फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   rojgaar milega

70 युवाओं को मिलेगा रोजगार प्रोत्साहन योजना का लाभ

Mon, 17 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
rojgaar milega
कन्नौज। सरकार ने नए साल में बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना की शुरुआत कर बेरोजगारों को तोहफा दिया था। इसमें सभी वर्गों के युवाओं को दो से पांच लाख तक ऋण देकर स्वावलंबी बनाने की योजना है। ब्लाकवार आने वाले आवेदनों में 70 युवाओं का चयन किया गया। आने वाले समय में युवा योजना के माध्यम से वह गांव में रहकर खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के लिए ब्लाकवार आवेदन मांगे गए थे। इस योजनांतर्गत सभी वर्ग के 70 युवाओं का चयन किया जाना था। मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर आवेदन करने वाले युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। इसमें अधिकतर युवाओं ने पशु पालन करने की इच्छा जताई थी। वहीं योजनांतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय उपलब्धता एवं दक्षता के आधार पर बेरोजगार युवक-युवतियों को ऋण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उपलब्ध संसाधनों से ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने में जोर रहेगा। योजना के माध्यम से यह देखा जाएगा कि चयनित युवा के क्षेत्र में वह कार्य पहले से न हो रहा हो। योजना का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करना है। साथ ही काम की तलाश में बाहर जाने वाला युवा वर्ग शहर की ओर न भाग सके।
विज्ञापन

------
ब्लाकवार युवाओं का चयन
ब्लाक सामान्य वर्ग अनुसूचित जाति वर्ग
कन्नौज 06 03
जलालाबाद 05 03
गुगरापुर 04 03
छिबरामऊ 06 04
तालग्राम 06 03
सौरिख 06 03
उमर्दा 06 04
हसेरन 05 03
-------
ऐसे लाभार्थियों का किया गया चयन
-चयनित किए जाने वाले लाभार्थी की उम्र 18 से 65 साल की होनी आवश्यक है।
-बेरोजगार व्यक्ति को इस योजना के तहत वरीयता मिलेगी।
-चयनित लाभार्थी की वार्षिक आय दो लाख से अधिक न हो।
-योजना में पारदर्शिता लाए जाने के लिए सभी आवेदन पत्र ऑनलाइन किए गए।
-अनुसूचित जाति, जनजाति एवं विधवा महिला को प्राथमिकता रही।
-----
ऐसे आवेदकों को नहीं दी गई वरीयता
-लाभार्थी ने पूर्व किसी योजना में ऋण का दुरुपयोग किया हो।
-उपलब्ध कराए गए ऋण में परिसंपत्ति का सृजन न किया हो।
-लाभार्थी ने प्रोजेक्टर का कार्य पूरा नहीं किया हो।
-यदि खाता बैंक द्वारा डिफाल्टर घोषित किया गया हो।
-------
बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत अच्छी योजना है। योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। योजना में चयनित युवाओं के ऋण स्वीकृत करवाकर उन्हें जल्द लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed