फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Robbers wreaked havoc, sympathizers brought him home

Kannauj News: लुटेरों ने बरपाया कहर, हमदर्दों ने पहुंचाया घर

Sat, 08 Nov 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Robbers wreaked havoc, sympathizers brought him home
क्रासर-हरियाणा से बस्ती जा रहे युवक को रास्ते में बदमाशों ने लूटा
विज्ञापन

ढाबा संचालक ने दिया सहारा, बस्ती के एसपी से संपर्क कर पहुंचाया घर
वीडियो काल पर बेटे को देख खुशी के मारे रो पड़ी मां, जताया आभार
फोटो :39: जानकारी देता अजय कुमार। संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी


गुगरापुर (कन्नौज)। हरियाणा से बस्ती जा रहे युवक को रास्ते में बदमाशों ने लूट लिया। उसके रुपये व मोबाइल तक छीन लिए। इस कारण परिजनों से संपर्क तक नहीं कर पा रहा था। ऐसे में मददगार बने ढाबा मालिक और बस्ती के पुलिस अधीक्षक। दोनों के प्रयास से युवक सही सलामत घर पहुंच गया। उसके घरवाले मददगारों का बार-बार आभार जताते रहे।
भूख से बेहाल युवक के भीख मांगने की नौबत आ गई थी।
हुआ यूं कि अलीगढ़-कानपुर हाईवे स्थित ढाबा पर गुरुवार देर शाम एक युवक खाना मांगने पहुंचा। ढाबा संचालक रामजी ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बस्ती जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र की चौकी दुबौला के ग्राम साढ़ी दीनदयाल का रहने वाला और उसका नाम अजय कुमार यादव है। पीड़ित ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम में मजदूरी करता था। वहां से घर लौट रहा था तो रास्ते में बदमाशों ने उसका मोबाइल व रुपये छीन लिए। इस कारण वह पैदल ही गांव के चल दिया। मोबाइल में परिजनों के नंबर थे। इस वजह से परिजनों से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन

रास्ते में कई जगह लोगों को बताया, पर किसी ने उसकी मदद नहीं की। रामजी ने तत्काल बस्ती जिले के एसपी अभिनंदन को घटना की जानकारी दी। एसपी ने दुबौला चौकी प्रभारी राकेश मिश्रा को अजय कुमार के घर भेजा और मां से रामजी के मोबाइल पर वीडियो कॉल पर बात कराई। बेटे को सही सलामत देख मां की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट--
हमार बेटवा मिला दीहिन, भगवान आपको सलामत रखे...



वीडियो काल पर अजय कुमार की मां ने बेटे को देखा तो वह भावुक होकर बोलीं-हमार बेटवा मिला दीहिन, भगवान आपको सलामत रखे...। उन्होंने ग्राम प्रधान मनोज कुमार से भी बात की। ढाबा संचालक ने रात में अपने यहां शरण दी और सुबह किराया देकर रोडवेज बस से बस्ती जिले के लिए भेज दिया। लोगों का कहना था कि आज भी मानवता जीवित है। ढाबा संचालक ने परिजनों से बिछड़े युवक को मिलाकर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed