{"_id":"60fda56c8ebc3e5852264182","slug":"robbers-looted-twenty-thousand-rupees-and-mobile-from-the-couple-kannauj-news-knp642377659","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने दंपती से लूटे बीस हजार रुपये व मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों ने दंपती से लूटे बीस हजार रुपये व मोबाइल
विज्ञापन
Robbers looted twenty thousand rupees and mobile from the couple
- फोटो : CHIBRAMAU
खड़िनी। घर से दवा लेने निकले दंपती को रोककर बाइक सवार लुटेरों ने बीस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस अब जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम औराई निवासी विपिन चतुर्वेदी पत्नी संध्या के साथ खड़िनी चौकी क्षेत्र के ग्राम बौथम में अपनी ससुराल गए थे। संध्या की तबीयत बिगड़ गई। रविवार को विपिन पत्नी को दवा दिलाने के लिए खड़िनी गए थे। लौटते समय ग्राम ककरैया के सामने बाइक सवार लुटेरों ने साइकिल सवार दंपती को रोक लिया और असलहों का भय दिखाते हुए संध्या के हाथ से पर्स व मोबाइल छीन लिया।
घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से भाग निकले। कुछ देर बाद राहगीरों से मोबाइल लेकर विपिन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज रामकुमार सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी आला अफसरों को देने के साथ ही लुटेरों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
पीड़ित दंपती ने बताया कि पर्स में लगभग बीस हजार रुपये और 14 हजार रुपये कीमत का मोबाइल बदमाश लूट ले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिश्याम सिंह ने बताया कि पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।