फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Robbed in broad daylight near police post

चौकी के पास दिनदहाड़े एक लाख रुपये की लूट

Fri, 30 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 30 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Robbed in broad daylight near police post

बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े तालग्राम रोड पर दो युवकों को तमंचा अड़ाकर एक लाख रुपये लूट लिए। अति व्यस्त रोड और बहवलपुर चौकी से चंद दूरी पर हुई लूट से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


सूचना पर सीओ, एसएर्सआई फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित युवक से घटना की जानकारी लेने के बाद नाकेबंदी कराई लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े।

तालग्राम थानाक्षेत्र के बेहटा खास निवासी रामचंद्र शाक्य का बेटा आदेश अपने साथी रामसेवक बाथम के बेटे अरुण के साथ छिबरामऊ एसबीआई शाखा में गुरुवार दोपहर पैसे निकालने गया था। बैंक से 99 हजार रुपये निकालने के बाद दोनों बाइक से कसावा जा रहे थे।
विज्ञापन


बहवलपुर पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर विद्युत उपकेंद्र के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। दो युवकों ने उन्हें तमंचा अड़ा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके जेब से एक लाख रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पलिया की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के अनुसार उसने कानपुर में आलू बेचा था। आदेश का बैंक एकाउंट न होने से आलू बिक्री के पैसे आढ़ती ने उसके दोस्त अरुण के बैंक एकाउंट में डाले थे। गुरुवार को बैंक से पैसे निकालने के बाद वह कसावा स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) में जमा करने जा रहा था।


बदमाशों के भाग जाने के बाद उसने 100 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। कंट्रोल रूम से वायरलेस पर प्रसारित मैसेज पर सीओ वीपी सिंह सोलंकी, छिबरामऊ कोतवाली के एसएसआई दिनेश चंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित युवकों से पूछताछ के बाद आसपास के थानों को वायरलेस कर घटना की जानकारी दी। बाइक चेकिंग के साथ सभी मार्गों पर नाकेबंदी का आदेश दिया गया लेकिन बदमाशों की हवा तक नहीं लगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed