फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Roadways bad, hampered on the highway

रोडवेज खराब, हाईवे पर लगा जाम

Fri, 21 Apr 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 21 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Roadways bad, hampered on the highway
जीटी रोड हाइवे पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जीटी रोड हाईवे पर मैनपुरी डिपो की रोडवेज बस के खराब होने से जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक जाम में वाहन फंसे रहे। बाद में रोडवेज बस को धक्का मारकर साइड में लगाया गया, तब जाकर यातायात बहाल हुआ।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर नगर के पूर्वी बाईपास पर आगरा से कानपुर जा रही मैनपुरी डिपो की रोडवेज बस खराब हो गई। बीच सड़क पर बस खराब होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे वाहन चालकों ने साइड से निकलने का प्रयास किया तो वहां भी जाम लग गया। थोड़ी देर में जीटी रोड पूरी तरह जाम हो गया। लोगों ने जाम की सूचना पुलिस को दी, जिस पर हाईवे मोबाइल की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने आस-पास के दुकानदारों को बुलाकर बस में धक्का लगवाया और उसे साइड में खड़ा कराया। तब जाकर जीटी रोड पर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन


 इसी तरह नगर के मुख्य मार्ग पर भी पीपल चौराहा के पास एक ट्रैक्टर के आ जाने से जाम लग गया, जिसमें कई बाइक सवार और ई-रिक्शा फंसे रहे। यहां भी पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। एसडीएम उदयवीर सिंह ने बताया कि नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के चलते जाम लगता है। शीघ्र ही  अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed