फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Road safety audit on expressways will

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा ऑडिट से हादसों पर लगेगी लगाम

Sun, 08 Feb 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Road safety audit on expressways will
कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर को अब और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। शासन ने एक्सप्रेसवे के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए 150 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। इस राशि से एक्सप्रेसवे की जर्जर हो चुकी सतह को ठीक करने के साथ-साथ व्यापक स्तर पर सड़क सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा, ताकि आए दिन होने वाले हादसों पर प्रभावी ढंग से लगाम कसी जा सके।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के 302 किलोमीटर लंबे सफर में विभिन्न स्थानों पर सड़क की हालत खस्ता हो गई थी। विशेष रूप से ठठिया से सौरिख के बीच 92 किलोमीटर के दायरे में 60 से अधिक स्थानों पर सुरक्षा जालियां कटी हुई हैं। ग्रामीण अक्सर शॉर्टकट के लिए इन जालियों को काट देते हैं जिसके परिणामस्वरूप आवारा पशु एक्सप्रेसवे पर आ जाते हैं और भीषण दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। नवीनीकरण प्रक्रिया के तहत इन सभी जालियों को मजबूत कास्ट आयरन की जालियों से बदला जाएगा और लखनऊ लेन पर बने गड्ढों को भी भरा जाएगा। ठठिया और तालग्राम के पास स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए अवैध रास्तों को पूरी तरह सील करने की योजना है। यूपीडा के अनुसार, इन्हीं कटों से आवारा पशु एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करते हैं, जो दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते हैं।
विज्ञापन

प्रमुख इंटरचेंज पर सुधार
कन्नौज का मुख्य इंटरचेंज जो शहर को एक्सप्रेसवे से जोड़ता है, वहां साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर को अपडेट किया जा रहा है। इसका उद्देश्य रात के समय कोहरे में वाहन चालकों को मुड़ने में भ्रमित होने से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट
तिर्वा और सौरिख के पास कुछ ढलानों और मोड़ को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां की सड़कों पर थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग और स्ट्रिप्स लगाई जा रही हैं ताकि चालक सतर्क रहें।

वर्जन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर को सुरक्षित बनाने के लिए रोड सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा और नवीनीकरण में उन सभी बदलावों को किया जाएगा, जो चिन्हित किए गए हैं। जल्द ही दुरुस्तीकरण का काम शुरू होगा।
-राजेश पांडेय, नोडल अधिकारी, यूपीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed