फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Road built on sewer line, engineers kept searching for manholes

Kannauj News: सीवर लाइन पर बना दी सड़क मैनहोल तलाशते रहे इंजीनियर

Wed, 11 Dec 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Road built on sewer line, engineers kept searching for manholes
कन्नौज। छह वर्ष पहले बनी सीवर लाइन के मैनहोल के ऊपर सड़क बना दी गई। मंगलवार को चोक सीवर लाइन ठीक करने के लिए इंजीनियर मैनहोल का काफी देर तक खोजते रहे। इसके बाद सड़क की खोदाई की गई तब जाकर मैनहोल खोजा जा सका और चोक सीवर लाइन ठीक करने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

सदर तहसील के गांव अमरापुर में वर्ष 2017 व 2018 में सीवर प्लांट व सीवर लाइन डालने का काम कराया गया। इसमें 89 करोड़ का बजट शासन ने आबंटित किया था। काम सही नहीं होने पर प्लांट व सीवर लाइन जल निगम व नगर पालिका को हैंडओवर नहीं किया। अधिकारियों ने बंदरबांट कर फर्म व ठेकेदारों को इस काम के 86 करोड़ का भुगतान कर दिया। सदिकापुर में जलभराव की समस्या के हल को लेकर राज्यमंत्री असीम अरुण के सामने बातचीत में सीवर प्लांट व लाइन हैंडओवर नहीं होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

मंत्री ने जल निगम के एमडी राजशेखर को उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे। जल निगम के अधिकारियों ने एक सप्ताह में चोक सीवर लाइन खोलने का भरोसा दिया। कानपुर से मशीन मंगवाकर काम चालू कराया गया। इससे दो चोक मैनहोल खोले जा सके। इसके बाद मशीन को वापस भेज दिया गया। मंगलवार को अवर अभियंता सौरभ शुक्ला टीम को लेकर चोक सीवर लाइन को खेालने के लिए शेखाना मोहल्ले के नटियारा क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सीवर लाइन कहां से डाली गई और मैनहोल कहां पर है। इसका पता नहीं चल पा रहा था। नाप जोख के बाद टीम ने सड़क की खोदाई तो सीवर लाइन का मैनहोल सड़क के नीचे दबा मिला। मैनहोल मिलने पर जल निगम के अधिकारियों के राहत की सांस लेकर सफाई का काम शुरू करा दिया।

जेई सौरभ शुक्ला ने बताया कि सीवर लाइन के मैनहोल के ऊपर से सड़क बना दी गई थी। सड़क खोदकर मैनहोल को निकालकर काम शुरू करा दिया गया है। कानपुर से एक और टीम मंगलवार की रात तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed