फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   road accidents women and student died

सड़क हादसों में महिला समेत छात्र की मौत

Sun, 22 Mar 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 22 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
road accidents women and student died
सौरिख रोड पर कन्नौज डिग्री कालेज के पास शनिवार सुबह ट्रक ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद करीब चार घंटे बाद जाम खुल सका। मामले में मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं जीटी रोड हाइवे पर ग्राम सलेमपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


 जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना अंतर्गत ग्राम डोंगरपुर निवासी ओमप्रकाश वर्मा का पुत्र कमल सिंह (22) बीएससी का छात्र है। शनिवार सुबह वह बाइक से बड़े भाई गुलाब सिंह की ससुराल सौरिख जा रहा था। ग्राम जाफराबाद में कन्नौज डिग्री कालेज के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसके टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद घायल ओम प्रकाश कई घंटे सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली की मोबाइल पुलिस वैन मौके पर पहुंची तब उसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले कागज और मोबाइल से उसकी शिनाख्त हो सकी। तब पुलिस ने उसके परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। जानकारी होते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गांव के अन्य लोगों के साथ परिजन अस्पताल से शव उठाकर घटनास्थल पर ले गए और वहां शव रखकर सौरिख रोड जाम कर दिया। सौरिख जाते समय पूर्व विधायक कैलाश राजपूत भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने भी जाम लगाए परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग नहीं माने। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम रामबहादुर वर्मा, सीओ वीपी सिंह सोलंकी, कोतवाल सीएल वर्मा मौके पर पहुंचे।

 स्थिति बिगड़ते देख सीओ ने थाना विशुनगढ़ में तैनात पीएसी बल के अलावा थाना सौरिख और कोतवाली गुरसहायगंज से पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया। बाद में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देनेके बाद दोपहर दो बजे जाम खुल सका। तब कहीं आवागमन बहाल हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं दूसरी घटना में जनपद मैनपुरी के थाना बरनाहाल के ग्राम बंडामल बिरतवां निवासी प्रदीप कुमार पत्नी रीना के साथ बाइक से अपनी बहन के यहां तालग्राम जा रहे थे। ग्राम सलेमपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा होते ही चालक ट्रैक्टर भगा ले गया। सड़क पर घायल दंपति को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।


कोतवाली की एक्शन मोबाइल वैन मौके पर पहुंची। घायल युवक और मृत महिला को गाड़ी में लादकर सीएचसी लाई। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दी। उधर, पुलिस ने मृत महिला के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed