{"_id":"60bcd451bf4504270c4e4aef","slug":"road-accident-on-agra-lucknow-expressway-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: टायर फटने से पलटी कार, व्यापारी की पत्नी की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: टायर फटने से पलटी कार, व्यापारी की पत्नी की मौत, चालक घायल
Sun, 06 Jun 2021 07:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Jun 2021 07:41 PM IST
सार
एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें व्यापारी की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
स्वाती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार की सुबह टायर फट जाने से कार पलट गई। इस हादसे में आगरा के व्यवसायी की पत्नी की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आगरा जिले के दिल्ली गेट आफीसर्स कॉलोनी निवासी अतुल जैन का पब्लिकेशन का काम है।
इनकी पत्नी स्वाती (40) अपनी इनोवा कार से लखनऊ स्थित मायके जा रही थीं। कार सेक्टर एक गोदला (थाना जगदीशपुरा) निवासी चालक तरुण चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना क्षेत्र के बहसुइया गांव के पास अचानक कार का टायर फट गया।
स्पीड अधिक होने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल स्वाती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक तरुण की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हादसे की सूचना स्वाती के परिजनों को दी। स्वाती का मायका लखनऊ में है। इनके पिता एनके जैन पेशे से डॉक्टर हैं। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही सदर विधायक अनिल दोहरे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इनके साथ सपा नेता बउवन तिवारी भी थे।
सदर विधायक ने बताया कि उन्हें सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव के निजी सचिव ने हादसे की जानकारी दी थी। तब तक आगरा से परिजन और जिले के परिवार के परिचित लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। महिला की मौत से परिजन का हाल बेहाल है।