{"_id":"68a3791838efedfad901f18e","slug":"riots-over-death-of-youth-in-nursing-home-entire-staff-including-doctor-fled-kannauj-news-c-214-1-knj1005-135954-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नर्सिंगहोम में युवक की मौत पर हंगामा, डॉक्टर समेत पूरा स्टाफ ताल डाल भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नर्सिंगहोम में युवक की मौत पर हंगामा, डॉक्टर समेत पूरा स्टाफ ताल डाल भागा
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों ने युवक को खुबरियापुर रोड स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। यहां ऑपरेशन के करीब एक घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। माहौल बिगड़ते देखकर डॉक्टर समेत पूरा स्टाफ अस्पताल में ताला डालकर भाग गए। हंगामे की सूचना पर सीओ समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए परिजनों को शांत कराया।
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भोला नगरिया निवासी रंजीत (24) की हालत बिगड़ने पर परिजन खुबरियापुर रोड स्थित नर्सिंगहोम में ले गए। यहां युवक की जांच रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने लिवर में पस (मवाद) होने की बात कहते हुए उसे भर्ती कर लिया। युवक के बड़े भाई पंचम सिंह ने बताया कि ऑपरेशन में डॉक्टर ने 50 हजार रुपये का खर्चा बताया था। तीन बार में 40 हजार रुपये जमा होने के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन किया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे के बाद रंजीत की हालत बिगड़ गई और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। रंजीत की मौत से परिजन आक्रोशित हो गए। साथ ही गांव कई लोग अस्पताल पहुंच गए और डाॅक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सुरेश मलिक व कोतवाल विष्णुकांत तिवारी मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।
भीड़ को देखते हुए आसपास थानों से पुलिस फोर्स को भी बुला लिया गया। नर्सिंगहोम के संचालक डाॅ. संदीप सिंह ने बताया कि डाॅ. विवेक शर्मा ने ऑपरेशन किया था। परिजनों ने बीमारी के तथ्य छुपाए थे, मरीज को लिवर कैंसर था। सलाह के बाद भी परिजनों ने युवक की जरूरी जांचें नहीं कराईं। सीओ ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।