{"_id":"6737a362046d3d045100a074","slug":"rgbel-employee-dies-due-to-bike-collision-kannauj-news-c-214-1-knj1006-121274-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइक की टक्कर से आरजीबीईएल कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइक की टक्कर से आरजीबीईएल कर्मी की मौत
विज्ञापन
सौरिख। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 154 पर शुक्रवार को आरजीबीईएल कर्मी एक अन्य कर्मचारी के साथ एक्सप्रेसवे पर लगे पौधों की गिनती कर रहा था। तभी आगरा की ओर से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के नगला वीरभान गांव निवासी धर्मेंद्र दुबे (45) एक्सप्रेसवे की रखरखाव एवं देखरेख करने वाली कार्यदायी संस्था आरजीबीईएल में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। शुक्रवार को सकरावा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी मोहित उर्फ मोनू के साथ बाइक से एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 154 पर पीली पट्टी पर बाइक खड़ी कर किनारे लगे पौधों की गिनती कर रहा था। तभी आगरा की ओर से बाइक लेकर आ रहे बिहार के सिवान जनपद के चौनपुर गांव निवासी अरुण कुमार ने धर्मेंद्र को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में सैफई में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान कर्मी की मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में चीखपुकार मच गई। पिता अवधेश दुबे की तहरीर पर पुलिस ने चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। वहीं घटना से संस्थान में शोक की लहर दौड़ गई।