फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Resolve to form BJP government again in 2024

Kannauj News: 2024 में दोबारा भाजपा सरकार बनाने का संकल्प

Mon, 19 Jun 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 19 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Resolve to form BJP government again in 2024
कन्नौज। केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार की शाम यहां एक होटल में जनसभा हुई। इसमें केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए इसी के बूते वर्ष 2024 में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कन्नौज लोकसभा की जनसभा में सभी पांच विधान सभा के कार्यकर्ता शामिल हुए। जनसभा की मुख्य अथिति कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल से विधायक इंदर सिंह मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य ने कहा कि हम चुनाव की बेला में है। छह वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की भाजपा सरकार व नौ वर्ष की केंद्र सरकार में लगातार गरीब कल्याण के लिए काम करते चले आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोषित वर्ग का विकास किया है। आज पूरी दुनिया भारत को विश्व गुरु के रूप में देख रही है। दोनों सरकार लगातार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। भाजपा सरकार ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दिया है और काशी कॉरीडोर की स्थापना की गई। इन्हीं योजनाओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 लोकसभा सीटें जीतने जा रही है। मंत्री असीम अरुण ने कहा की हम सब आप जैसे कार्यकर्ताओं के दम पर एक फिर कन्नौज में कमल खिलाने जा रहे हैं। भाजपा सरकार लगातार भ्रष्टाचार पर प्रहार करती चली आ रही है। सांसद सुब्रत पाठक ने कहा की आज भाजपा सरकार में हम दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थ व्यवस्था हैं। भारत के 140 करोड़ देश वासियों को विश्व पटल पर सम्मान दिलाने का काम किया है। कोरोना काल में सरकार की नीति के चलते कोई गरीब भूखा नहीं सोया। भाजपा सरकार से पहले हिंदुओं का पलायन होता था, पर आज सब अमन चैन से रह रहे हैं। प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा की मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है और सुब्रत पाठक को कन्नौज से फिर से 2024 में जिताना है। इस मौके पर राज्य मंत्री रजनी तिवारी, विधायक रसूलाबाद पूनम शंखवार , विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, बिधूना से सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य, जिला अध्यक्ष कानपुर देहात, जिला अध्यक्ष कन्नौज नरेन्द्र राजपूत, वीर सिंह, हरिवक्श सिंह , ओमकार शाक्य, कन्हैया दीक्षित सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed