{"_id":"656e1b40811dbd7b380e7ba8","slug":"resolve-as-many-cases-as-possible-in-national-lok-adalat-kannauj-news-c-214-1-knj1005-6278-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले सुलझाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले सुलझाएं
Tue, 05 Dec 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। नौ दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायालय परिसर में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अपर जिला जज लोकेश वरुण ने अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया।
बैठक में प्रशासन की ओर से उपस्थित नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने प्रस्तावित वादों की अद्यतन सूची प्रस्तुत की, जिसमें 40,346 वाद को निस्तारण के लिए नियत किया गया। उपस्थित सभी समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया। सचिव लवली श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लघु आपराधिक मामलों के निस्तारण के लिए छह, सात और आठ दिसंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में स्वयं सेवक एवं समस्त थानों के पैरोकारों की बैठक आहूत की गई। पैरोकारों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्मनों को जल्द से जल्द आगामी दिनांक से पहले तामिला कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में प्रशासनिक विभाग उप जिलाधिकारी नवनीता राय, विद्युत विभाग से अधिशासी अभियंता मगन सिंह आदि मौजूद रहे।