{"_id":"64f4ccc20942f081400bdc52","slug":"report-on-two-including-husband-who-killed-wife-and-sister-in-law-by-pushing-them-into-ganga-kannauj-news-c-214-1-knj1003-2460-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पत्नी व साली को गंगा में धक्का देकर मारने वाले पति समेत दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पत्नी व साली को गंगा में धक्का देकर मारने वाले पति समेत दो पर रिपोर्ट
Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। दो साल पहले गंगा में डूबकर दो बहनों की हुई मौत के मामले में पिता ने दामाद व उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने कोर्ट की मदद से दामाद व उसके भाई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि दामाद ने भाई के साथ मिलकर दोनों बेटियों को गंगा में धक्का देकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो साल बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलामऊ सरैया गांव निवासी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने पुत्री पूजा की शादी मैनपुरी जनपद के मोहल्ला अग्रवाल नई बस्ती निवासी सौरभ के साथ की थी। वह नोएडा में रहकर नौकरी करता है। बेटी भी दामाद के साथ रहती थी। कहा कि दामाद शराब का लती था। बेटी जब शराब पीने से मना करती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था। 25 जून 2021 को बेटी व दामाद व उसका भाई प्रदीप उर्फ नंहू सक्सेना गर्मियों की छुट्टी मनाने के लिए मायके आई थी। रात को दामाद और उसके भाई ने शराब पी थी। तब बेटी और दामाद के बीच कहा सुनी हो गई। 26 जून को दामाद और उसके भाई ने बेटी पूजा व छोटी बेटी दिव्या को गंगा स्नान कराने की बात कहकर महादेवी गंगा घाट ले गया था। वहां दोनों भाइयों ने शराब पी। तब फिर पति व पत्नी के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर दामाद ने भाई के साथ मिलकर दोनों बेटियों को गंगा में फेंक दिया। इससे दोनों बेटियों की मौत हो गई। कहा कि वह एक हादसा मानकर चुपचाप बैठ गए, लेकिन कुछ दिन बाद उन्हें बेटियों के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।