फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report on the ration dealer for not giving the stock after suspension

Kannauj News: निलंबन के बाद स्टॉक न देने पर कोटेदार पर रिपोर्ट

Sun, 29 Jun 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Report on the ration dealer for not giving the stock after suspension
तिर्वा। तहसील क्षेत्र के जैनपुर गांव के कोटेदार पर राशन वितरण में गड़बड़ी के मामले में पहले ही निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। अब निलंबन के बाद भी शेष राशन स्टॉक न देने पर पूर्ति विभाग ने कोटेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक वर्ष पहले जैनपुर गांव के कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। जांच में आरोप सही पाने पर उसका राशन कोटा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बाद राशन कार्डधारकों को परेशानी न हो, इसके लिए निस्तौली कोटेदार को वैकल्पिक रूप से नियुक्त किया गया था। जैनपुर के कोटेदार को अपने पास मौजूद शेष राशन स्टॉक निस्तौली कोटेदार को देने का आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन


बार-बार नोटिस देने के बावजूद जब कोटेदार ने स्टॉक नहीं सौंपा तो पूर्ति निरीक्षक अंकित अग्रवाल ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में कोटेदार के पास शेष राशन स्टॉक मौजूद नहीं है। इससे स्पष्ट हुआ कि कोटेदार ने शेष सरकारी राशन की कालाबाजारी की है। पूर्ति निरीक्षक ने ठठिया पुलिस को जैनपुर कोटेदार के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed