फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report of woman's death, dowry and murder on three

Kannauj Crime: पहले बिगड़ी तबीयत...फिर महिला की मौत, तीन पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, विसरा किया गया है सुरक्षित

Sun, 09 Jul 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 09 Jul 2023 11:27 PM IST
सार

एसओ राजेश पाठक ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Report of woman's death, dowry and murder on three
दहेज हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में महिला की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ी और जिला आस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पिता ने पति सहित तीन पर दहेज और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम में शरीर में जहर फैलने की संभावना का पर विसरा सुरक्षित किया गया है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के शिवदीन खेड़ा निवासी प्रहलाद की पत्नी शांति (22) की शनिवार रात हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन

उल्टियां शुरू होने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने रास्ते में एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराने का प्रयास किया लेकिन वहां के डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए इन्कार कर दिया। इसपर परिजन शांंति को जिला अस्पताल के बजाए सीएचसी लेकर पहुंचे, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के चहलहा गांव के मजरा हुलासी खेड़ा निवासी बिहारीलाल ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पिता के अनुसार एक साल पहले बेटी शांति की शादी प्रहलाद से की थी। शादी के बाद से ससुरावाले पचास हजार रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। मारपीट भी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते दो सप्ताह पहले वह शांति को घर (मायके) ले आया था। गुरुवार को ही दामाद विदा कराकर ले गया था। आरोप है कि मारपीट करने के बाद उसे जबरन कीटनाशक पिला दिया गया। एसओ राजेश पाठक ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed