{"_id":"61a28749153e1a50302798d2","slug":"report-of-fraud-on-four-property-dealers-in-the-name-of-sale-of-land-defrauded-others-by-taking-money-kannauj-news-knp6664500133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार प्रापर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट, जमीन बिक्री के नाम पर रुपये लेकर दूसरे को किया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार प्रापर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट, जमीन बिक्री के नाम पर रुपये लेकर दूसरे को किया बैनामा
विज्ञापन
कन्नौज। जमीन बेचने के नाम पर प्रापर्टी डीलरों ने अधिवक्ता से एडवांस ले लिया। बैनामा किसी और व्यक्ति को कर दिया गया। रुपये मांगने पर प्रापर्टी डीलरों ने अधिवक्ता को धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शहर के देविन टोला मोहल्ला निवासी अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने प्रापर्टी डीलर गौरव कटियार निवासी कटियार मोहल्ला, सरायमीरा, आशुतोष चंद्र गुप्ता, अमित कुमार वैश्य उर्फ बंटी, अमन कुमार वैश्य उर्फ जानी निवासी अजयपाल रोड कचहरी टोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि इन लोगों ने छह बिस्वा जमीन बेचने के नाम पर बयाने के तौर पर साढ़े तीन लाख रुपये एडवांस ले लिए। जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी।
अधिवक्ता ने बताया कि 11 अगस्त को उन्होंने रुपये लौटाने को कहा तो पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।