{"_id":"654d19fec9643940cd0e3726","slug":"report-lodged-against-kotdar-who-did-not-return-ration-kannauj-news-c-12-1-knp1074-470055-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: राशन वापस न करने वाले कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: राशन वापस न करने वाले कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 09 Nov 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। अनुबंध पत्र पर अनियमितताओं के आरोप में राशन कोटे की दुकान निलंबित होने के बाद भी कोटेदार ने शेष राशन वापस नहीं किया। पूर्ति निरीक्षक सदर ने विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटेदार पर 17.84 क्विंटल राशन की कालाबाजारी का आरोप है।
पूर्ति निरीक्षक सदर अंकित अग्रवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सारोतोप गांव में संतकुमार की उचित दर से राशन कोटा की दुकान थी। दुकान का अनुबंध पत्र पर उनके ओर से अनियमितता बरतने पर 29 अगस्त को राशन कोटा निलंबित कर दिया गया था। साथ ही अवशेष खाद्यान्न को उचित विक्रेती जलालपुर पंचमा निवासी कुसुमलता को हस्तांरित करने के निर्देश दिए गए थे। उनको प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का 3.69 क्विंतल गेंहू, पात्र गृहस्थी चावल 12.95 क्विंतल, अंत्योदय योजना का 1.20 क्विंतल चावल हस्तांरित नहीं किया। 14 अक्तूबर को नोटिस भेजा गया, जो पुत्री संध्या ने प्राप्त की गई। उसके बावजूद नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। जिससे स्पष्ट होता है कि विक्रेता ने खाद्यान्न की कालाबाजारी कर दी गई है।