{"_id":"611ea0568ebc3e7996321159","slug":"report-filed-in-the-murder-of-the-office-clerk-of-the-court-kannauj-news-knp6470997194","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय के कार्यालय लिपिक की हत्या में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय के कार्यालय लिपिक की हत्या में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कन्नौज। उन्नाव जिले के शख्स ने सदर कोतवाली में बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। आरोपी देह व्यापार के जुर्म में झंासी की जेल में कैद हैं।
उन्नाव जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के दरोगाबाग पूर्व खेड़ा मोहल्ले के राजाराम गौतम ने बताया कि बेटा शशिकांत गौतम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात था। सरायमीरा इलाके के अंबेडकर नगर मोहल्ले में झांसी जनपद के सीपी बाजार आवास विकास कालोनी की रहने वाली ऊषा सिंह के साथ शादी कर किराये के मकान में रह रहा था। दोनों के दो बच्चे थे। 13 अप्रैल 2018 की रात बेटे की मकान की छत पर गोली लगने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की बात आई थी। ऊषा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि शशिकांत ने रात को शराब के नशे में खुद को तमंचे से गोली मार ली।
राजाराम गौतम ने बताया कि ऊषा सिंह ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ शशिकांत की गोली मार कर हत्या कर दी। बेटे ने हत्या के करीब चार महीने पहले बताया था कि ऊषा के कई लोगों से संबंध हैं। बेटे की मौत के कुछ समय बाद झांसी जनपद के थाना सिकरी में ऊषा सिंह और साथियों को पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के मुकदमे में जेल भेज दिया। राजाराम गौतम नेे कोर्ट के आदेश पर झांसी जनपद के सीपी बाजार, आवास विकास कालोनी की ऊषा सिंह, मोहित और तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।