{"_id":"682e26661c53f28891099699","slug":"report-filed-against-husband-for-injuring-wife-by-stabbing-her-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-130608-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पत्नी को चाकू मारकर घायल करने में पति पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पत्नी को चाकू मारकर घायल करने में पति पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पत्नी को चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की। पत्नी का आरोप है कि पति शक होने पर उसके साथ मारपीट करता था।
सदर कोवताली के गांव देवधरापुर निवासी विवेक कुमार दाेहरे ने गांव बक्सपुर्वा निवासी भांजे आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि बहन शिखा की शादी गांव सबदरगंज निवासी रामशंकर के साथ की थी। बहन ने पुत्री को जन्म दिया और उसके बाद बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद बहनोई रामशंकर ने दूसरी शादी कर ली। ऐसे में भांजी का पालन पाेषण उसने किया। भांजी सोनी की 13 नवंबर 2018 को बक्सपुर्वा निवासी आकाश के साथ शादी कर दी। भांजी ने कुछ माह बाद एक बेटी व बेटे को जन्म दिया।
आकाश भांजी सोनी पर शक के चलते अक्सर साथ मारपीट करता था। 19 मई की शाम को सोनी खाना बना रही थी। तभी आकाश ने चाकू से सोनी पर कई प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आकाश घर से भाग गया। भांजी सोनी की हालत गंभीर होने पर उसको जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।