{"_id":"649dc4ac62a5a652230e08c6","slug":"relatives-created-ruckus-due-to-no-action-kannauj-news-c-12-1-311583-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कार्रवाई न होने पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कार्रवाई न होने पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के विधई पुरवा गांव निवासी युवक की बिजली के खंभे से गिरकर मौत हो गई थी। परिजनों ने दो बिजली कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। गुरुवार को मामले में कोई कार्रवाई न होता देख परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के विधईपुरवा गांव निवासी सुनील दोहरे की बिजली के खंभे समेत नीचे गिरने से मौत हो गई थी। पत्नी सुधा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि बिजली कर्मचारी संजीव गंगवार व संजू गुप्ता घर से बेटे को ले गए थे। बुधवार की शाम को सूचना मिली कि सुनील की मौत हो गई है। गुरुवार की सुबह तक पुलिस ने मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब चार घंटे के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।