{"_id":"64384898e9acf804fc0ed1f9","slug":"relatives-accused-of-negligence-on-the-death-of-innocent-kannauj-news-c-12-1-178936-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मासूम की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मासूम की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Thu, 13 Apr 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। टीकाकरण के बाद अगले दिन मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया।
ठठिया थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी सुब्बा का एक माह 21 दिन के पुत्र की टीकाकरण के बाद मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सुब्बा की पत्नी नजमा ने बताया कि पुत्र का जन्म 23 फरवरी को जिला अस्पताल में हुआ था। बुधवार को गांव के सरकारी स्कूल में टीकाकरण का कैम्प लगा था। वह बच्चे को दूसरा टीका लगवाने के लिए कैंप आई थी। पीड़िता ने बताया कि एएनएम से बुखार चेक करने को कहा तो बुखार बिना चेक किए ही टीका लगा दिया। गुरुवार की सुबह मासूम को बुखार आया और मौत हो गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।