{"_id":"5896092b4f1c1bce22e80e11","slug":"referring-to-the-wedding-sought-deferment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी का हवाला दे मांगी मोहलत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी का हवाला दे मांगी मोहलत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
शादी का कार्उ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चुनाव आयोग ने कर्मचारियों की ड्यूटी आन लाइन लगाई है। कर्मचारियों का सारा डेटा आयोग के पास है। इसलिए अब कर्मचारियों को ड्यूटी कटवाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। एक कर्मचारी ने मतदान दिवस पर बेटी की विदाई का हवाला देकर छुट्टी मांगी है। उसने एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम मुसाफिरपुर निवासी सर्वेश कुमार पुत्र ब्रजलाल ने एसडीएम कार्यालय में डाक से एक पत्र भेजा, जिसमें शादी कार्ड भी संलग्न था। पत्र में कहा गया है कि उसकी पुत्री प्रेमलता की शादी भीमनगर कस्बा भोगांव जनपद मैनपुरी निवासी प्रशांत कुमार उर्फ पिंटू पुत्र ईश्वरदयाल के साथ तय हुई है।
विज्ञापन
18 फरवरी को उसकी पुत्री की बारात आएगी, जबकि उसी दिन गांव में पोलिंग पार्टी भी आएगी। 19 फरवरी की सुबह विदाई होगी। उसी दिन वोट डाले जाएंगे। एसडीएम उदयवीर सिंह ने बताया कि तालग्राम थानाध्यक्ष की आख्या के बाद शादी की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन