{"_id":"67d87110ce624a786700c5f8","slug":"recovery-will-be-made-from-those-who-demolished-the-boundary-wall-of-the-stadium-under-construction-kannauj-news-c-214-1-knj1007-127118-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्टेडियम की निर्माणाधीन बाउंड्रीवाॅल ढहाने वालों से होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्टेडियम की निर्माणाधीन बाउंड्रीवाॅल ढहाने वालों से होगी रिकवरी
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम कल्यानपुर में राज्य वित्त आयोग से स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को कुछ लोगों ने स्टेडियम की निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल को ढहा दिया था। बीडीओ ने निरीक्षण कर जेई (ग्रामीण अभियंत्रण) को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ ने बताया कि आरोपियों से नुकसान की रिकवरी कराई जाएगी।
ग्राम कल्याणपुर में स्टेडियम का निर्माण होना है। इसके लिए राजस्व विभाग ने 16 बीघा की पैमाइश कर गांव प्रधान के सुपुर्द कर दी थी। इस जमीन पर पहले से ही गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। राज्य वित्त आयोग से चिह्नित की गई जमीन के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल का निर्माण शुरू करा दिया था। इसी बात से नाराज गांव के कुछ लोगों ने शनिवार की शाम को बाउंड्रीवॉल को ढहा दिया था। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि नितीश पर भी इन लोगों ने हमला कर दिया था। लाठी-डंडों के प्रहार के कारण अनियंत्रित हुई उनकी कार खाई में गिरकर पलट गई थी।
शोरगुल सुनकर गांव के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। सोमवार को गांव पहुंचे बीडीओ दीपांकर आर्य ने ढहाए गए बाउंड्रीवाॅल का निरीक्षण किया। साथ ही जेई अरुणेश रावत को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत यशकरन सिंह व तकनीकी सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
फर्जी पट्टों के खिलाफ बोर्ड में कराई जाएगी पैरवी
एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि कल्यानपुर में फर्जी ढंग से दर्ज पट्टों के खिलाफ राजस्व बोर्ड में पैरवी कराई जाएगी। स्टेडियम की बाउंड्रीवाल के नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। पट्टे धारकों की जमीन खाली पड़ी है। इनके पट्टे खारिज होने के बाद राजस्व विभाग द्वारा एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।