{"_id":"587d03e44f1c1b3603eff298","slug":"recovery-is-the-name-of-maintenance-indane-gas-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंटीनेंस के नाम पर इंडेन गैस एजेंसी कर रही वसूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंटीनेंस के नाम पर इंडेन गैस एजेंसी कर रही वसूली
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
शिकायतकर्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। इंडेन गैस एजेंसी सरायमीरा में जबरन निरीक्षण प्रारूप काटने से नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। उपभोक्ताओं ने दो साल में काटी जाने वाली रसीदें एक साल में काटने की शिकायत उच्चाधिकारियों समेत केंद्र सरकार भ्रष्टाचार निरोधक सेल में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एजेंसी नियमों की माने तो नियमित निरीक्षण प्रारूप रसीद 75 रुपये की दो साल में एक बार ही काटे जाने का प्रावधान है। इंडेन गैस एजेंसी कन्नौज उपभोक्ता की रसीद समय से 11 माह पहले ही काट रही है तो किसी की एक साल पहले। ऐसे में उपभोक्ता जब विरोध दर्ज कराते हैं तो उन्हें गैस न देने की बात कहकर धमकाया जाता है और जबरन उनकी रसीद काट दी जाती है। शिकायत करने की बात कहने पर कहा जाता है कि जहां जाना है जाओ रसीद तो ऐसे ही कटेगी।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला पठकाना निवासी राजेश कुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने 10 दिसंबर 2015 को नियमित निरीक्षण प्रारूप हर दूसरे वर्ष के तहत 75 रुपये शुल्क देकर रसीद कटवाई थी। इस हिसाब से आगामी 10 दिसंबर 2017 को दो वर्ष पूरे हो रहे हैं लेकिन एजेंसी ने जबरन समय से पहले ही रसीद काट दी। ऐसे ही मोहल्ला बगिया फजल इमाम निवासी मोहम्मद इमरान ने बताया कि उसने यही मेंटीनेंस रसीद दो नवंबर 2016 को कटवाई थी। जिस हिसाब से उसे आगामी दो नवंबर 2017 को रसीद कटवानी थी लेकिन एजेंसी कर्मी ने जबरन 11 माह पहले ही रसीद काट दी।
विज्ञापन
मामले में करीब 100 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी इस घोटाले की जानकारी दी है। उन्होंने कई उपभोक्ताओं को री-ट्वीट कर मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं, जिले में अन्य सभी एजेंसियां यही नियमित निरीक्षण प्रारूप की रसीद को दो वर्ष में ही काट रही हैं ऐसा गैस एजेंसी मालिकों ने बताया।
कोट
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है यदि किसी उपभोक्ता की लिखित शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी। - संतोष सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, कन्नौज
बोले एजेंसी संचालक
उपभोक्ता झूठे आरोप लगा रहे हैं। ऐसी कोई रसीद हमारे यहां से नहीं कटी है। उपभोक्ता रसीद लाकर एजेंसी में दिखाएं। - महेश चंद्र मिश्रा (इंडेन गैस एजेंसी, मैनेजेर)